कंगना रनौत से लेकर अदनान सामी तक, बॉलीवुड के इन स्टार्स को मिलेगा 'पद्मश्री' सम्मान

1/26/2020 10:19:23 AM

मुंबई: केंद्र सरकार ने साल 2020 के पद्मश्री अवॉर्ड्स की लिस्ट जारी  कर दी है। विभिन्न क्षेत्रों के विभिन्न लोगों को उनकी फील्ड में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए सरकार द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा। 25 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के ठीक एक दिन पहले ये लिस्ट जारी की गई है। इसमें बॉलीवुड और छोटे पर्दे के उन कलाकारों को शुमार किया गया है जो पिछले काफी समय से इंडस्ट्री में अपनी कला का जौहर दिखाते आ रहे हैं। तो चलिए डालते हैं पद्म अवॉर्ड जीतने वाले बॉलीवुड स्टार्स के नाम पर एक नजर....

 

कंगना रनौत


इंडस्ट्री की क्वीन कंगना रनौत बी-टाउन की सबसे सशक्त एक्ट्रेसेस में से एक हैं।  उन्होंने फैशन, क्वीन, तनु वेड्स मनु सीरीज और मणिकर्णिका जैसी फिल्मों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। एक्ट्रेस पद्मश्री अवॉर्ड पा कर काफी खुश हैं। उन्होंने सरकार का शुक्रिया अदा करते हुए कहा-'मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं इस बात का शुक्रिया अदा करती हूं कि मेरे काम को रिकगनाइज किया गया। मैं इस सम्मान को उन महिलाओं को समर्पित करना चाहती हूं जो सपने देखने की हिम्मात करती हैं।

 

अदनान सामी

सिंगर अदनान सामी अपने सॉन्ग थोड़ी सी तो लिफ्ट करादे गाने से सुर्खियों बटौकी थीं। इसके बाद सिंगर की पॉपुलैरिटी आए दिन बढ़ती ही गई। अदनान अपनी आवाज और खास किस्म से गाना गाने के अंदाज के लिए जाने जाते हैं। पद्म श्री पुरस्कार जैसे उच्च सम्मान से सम्मानित किए जाने के बाद शनिवार को अदनाम ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। ट्विटर पर सामी ने अपने 34 साल के संगीतमय सफर में इस पल को सबसे खास पल बताया। इस वर्ष मार्च या अप्रैल के दौरान आयोजित किए जाने वाले समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्वारा उन्हें पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

एकता कपूर


टीवी इंडस्ट्री की क्वीन और एलटी बालाजी प्रोडक्शन हाउस चलाने वाली प्रड्यूसर एकता कपूर को साल 2020 पद्मा अवॉर्ड्स के लिए चुना गया है।

करण जौहर


बॉलीवुड फिल्मों के डायरेक्टर और धर्मा प्रोडक्शन के मालिक  करण जौहर को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। करण ने कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, माई नेम इस खान और स्टूडेंट ऑफ ईयर जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है। इस अवॉर्ड से सम्मानित होने पर करण जौहर ने कहा-'ऐसा बहुत कम होता है जब भावनाए बयां करने के लिए मेरे पास शब्दों की कमी होती है लेकिन यह ऐसा ही एक अवसर है ... पद्मश्री।

 

देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक ऐसा सम्मान प्राप्त करना। अभी बहुत सारी भावनाओं से अभिभूत हूं। मेरे सपने को हर रोज जीने, बनाने और मनोरंजन करने के अवसर के लिए आभारी हूं। मुझे पता है कि मेरे पिता गर्व करेंगे और काश वह इस पल को वो मेरे साथ साझा करने के लिए यहां होते।'

 

Smita Sharma