लक्ष्मी पूजा: दीवाली पूजन के लिए कंगना ने सजाया थाल, एक ही फ्रेम में क्वीन के दिखे कई रंग

11/5/2021 11:23:46 AM

मुंबई: आम जनता की तरह ही बी-टाउन इंडस्ट्री भी 4 नवंबर को दीवाली के रंग में रंगी नजर आई। दीपावली का त्योहार हर एक के चेहरे पर चमक ला ही देता है। यही चमक बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के चेहरे पर भी है। कंगना ने दिवाली पूजन की तैयारियां करते हुए सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कंगना मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में कंगना अपने हाथों से थाल सजाती दिख रही हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में वह अपने ऑफिस में बनी रंगोली को निहारती दिख रही हैं। रात को कंगना ने फैमिली और दोस्तों संग लक्ष्मी पूजा की। देखें एक्ट्रेस की तस्वीरें... 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma