कंगना रनौत ने प्रकाश जावड़ेकर से की ब्लाइंड आइटम को बैन करने की मांग, बोलीं- इसी के चलते हमने सुशांत को खोया है

1/30/2021 9:59:17 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर खबरों में आ गई हैं। बीते शुक्रवार एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर पर ब्लाइंड आइटम को बैन करने की मांग की। यह ब्लाइंड आइटम एक मनोरंजन पोर्टल पर एक एक्ट्रेस के व्यक्तिगत जीवन से जुड़ा हुआ है। इसीलिए कंगना ने इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। 

PunjabKesari

 

 कंगना ने इसे सबसे तकलीफदेह बताया है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से सहायता मांगते हुए उन्होंने लिखा, 'आदरणीय प्रकाश जावड़ेकर सर, हमें आपकी मदद की आवश्यकता है। ताकि हम बॉलीवुड की गटर को साफ कर सके। इस प्रकार के ब्लाइंड आइटम किसी भी प्रकार के मानहानि के मामले में फिट नहीं बैठते। हम इससे नहीं लड़ सकते। इसके चलते कलाकार ड्रग और डिप्रेशन का शिकार होते हैं। कृपया सहायता करें। ब्लाइंड आइटम पर रोक लगाएं। यह ऑनलाइन लिंचिंग है। हमने हाल ही में एक यंग लड़का खोया है, जो इस प्रकार के ट्रोल और प्रताड़ना का शिकार हुआ है। इसके बाद भी इसमें कोई सुधार नहीं हुआ है। लोग अभी भी इस प्रकार की गलत खबरें छाप देते हैं। इसके चलते सार्वजनिक जीवन में शर्मिंदगी और तनाव झेलना पड़ता है। प्लीज मदद करेंl'

PunjabKesari


एक्ट्रेस ने अगले ट्वीट में लिखा, 'बॉलीवुड के लोग अभी भी ब्लाइंड आइटम लिख रहे हैं। बिना सूत्र का नाम लिखे, बिना खबर की पड़ताल किए। यह बहुत ही खतरनाक है और चरित्र हनन का भी मामला है। सुशांत ने कहा था कि ब्लाइंड आइटम्स के चलते भी वह डिप्रेशन का शिकार हुआ था। इस प्रकार के मीडिया हाउसेस के खिलाफ कठोर कदम उठाने की जरूरत है।'

PunjabKesari


काम की बात करें तो कंगना की अपकमिंग फिल्म थलाइवी है, जिसमें वो पूर्व सीएम जयललिता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं बीते दिन ही एक्ट्रेस ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल वाली फिल्म का ऐलान किया था।


 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News