कंगना ने PoK से की मुंबई की तुलना तो भड़के स्टार्स,कहा- यह शहर तकदीरें बदलता है सलाम करोगे तो सलामी मिलेगी''

9/4/2020 1:10:20 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत बीते कई दिनों से चर्चा में हैं। सुशांत केस में कंगना ने पहले  नेपोटिज्म और फिर बॉलीवुड के ड्रग्स एंगल पर जबरदस्त बयान दिए। इसी बीच अब कंगना ने  मुंबई की तुलना पीओके से कर डाली। उनके इस बयान के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ बाॅलीवुड सेलेब्स ने भी 'पंगा गर्ल' की क्लास लगाई। देखें स्टार्स के ट्वीट

PunjabKesari

 

रेणुका शहाणे

कंगना के पीओके वाले ट्वीट के बाद एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने ट्वीट कर लिखा-'मुंबई वो शहर है, जहां पर आपका बॉलीवुड स्टार बनने का सपना पूरा हुआ है! ऐसे में कोई आपसे इस अद्भुत शहर के लिए कुछ सम्मान की उम्मीद जरुर करेगा। ये बेहद ही दुखद है कि मुंबई की तुलना आपने पीओके के साथ कैसे की।' इसके साथ उन्होंने गुस्से वाली इमोजी शेयर की।'

PunjabKesari

सोनू सूद 

 

सोनू सूद ने बिना नाम लिए ही 'पंगा गर्ल' पर निशान साधते हुए लिखा-'मुंबई .. यह शहर तकदीरें बदलता है। सलाम करोगे तो सलामी मिलेगी।' इसके साथ उन्होंने भारतीय तिरंगे वाली इमोजी भी शेयर की।

PunjabKesari

दीया मिर्जा 

दीया मिर्जा ट्वीट कर लिखा- 'मुंबई मेरी जान। बीते करीब 20 सालों से यहां रह रही हूं और काम कर रही हूं। अपने बलबूते पर 19 साल की उम्र में मैं यहां आई थी। इस शहर ने मुझे दोनों बाहें फैलाकर गले लगाया और मुझे सुरक्षित रखा। एक महानगर, विविधता से भरा सुंदर शहर।'

PunjabKesari

 

रितेश देशमुख 

रितेश देशमुख ने ट्वीट कर लिखा-मुंबई हिंदुस्तान है।

PunjabKesari

स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर ने लिखा- 'मुंबई में रहकर पिछले एक दशक से स्वतंत्र रूप से काम करने वाली एक बाहरी महिला की हैसियत से बस ये कहना चाहती हूं कि मुंबई रहने और काम करने के लिए सबसे आसान और सुरक्षित शहरों में से एक है। मुंबई को सुरक्षित रखने के लिए आपकी लगातार कोशिशों और सेवा के लिए मुंबई पुलिस आपका शुक्रिया।'

PunjabKesari


कंगना का ट्वीट

कंगना रनौत ने ट्वीट में लिखा, 'शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस ना आऊं। पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है?'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News