मनाली की खूबसूरत वादियों में आराम फरमाती दिखी कंगना, वीडिया आई सामने

6/12/2019 11:23:03 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी फैमिली संग मनाली में छुट्टियां मना रही हैं। सोशल मीडिया पर कंगना की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिमें वह मनाली की हसीन वादियों में आराम फरमाती नजर आ रही है। दरअसल, कंगना की ये वीडियो उनकी बहन रंगोली चंदेल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'चिलिंग लाइक विलेन।' कंगना के वायरल हो रहे इस वीडियों पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। 

 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना राजकुमार राव के साथ फिल्म 'मेंटल है क्या' में नजर आएंगी। इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है, जिसमें कंगना और राजकुमार का बेहद ही अलग लुक देखने को मिल रहा है। फिल्म सिनेमाघरों में 26 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को एकता कपूर, सोभा कपूर और शैलेश आर सिंह ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

 

 

Konika