वेस्टर्न ही नहीं बल्कि साड़ी में भी गजब दिखती हैं कंगना, देखें ये 15 खूबसूरत तस्वीरें

3/23/2019 11:11:34 AM

मुंबई: बॉलीवुड की 'क्वीन' बन चुकीं कंगना रनौत आज अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। कंगना ने अपनी दमदार एक्टिंग के चलते इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। एक्टिंग के साथ-साथ वो अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो एक मात्र ऐसी हीरोइन हैं जिन्होंने बॉलीवुड के 'खान' के साथ काम नहीं किया है। वो अपने दम पर फिल्में हिट कर सकती हैं। एयरपोर्ट लुक यां फिर रेड कार्पेट कंगना अपने ग्लैमरस लुक से सबको हैरान कर देती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी टीम ने कंगना के नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है, जिसमें अक्सर उनकी तस्वीरें सामने आती रहती हैं। वैसे कंगना एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं ही साथ ही साथ वो आज के यूथ की स्टाइल आइकॉन भी हैं। उनके ड्रेसेज एक्सपेरीमेंट हमेशा कुछ बेहतरीन लुक दे जाते हैं। खासकर जब बात उनके साड़ी वियर की हो। कंगना अपने आउटफिट्स के काफी सावधानी के साथ चुनती हैं। यही वजह है कि उनका लुक हमेशा फ्रैश नजर आता है। बॉलीवुड की इस हसीन एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर हम आपको कगंना के कुछ साड़ी लुक्स दिखाएंगे जिनको देखकर आपको भी साड़ी लुक से प्यार हो जाएगा। तो चलिए डालते हैं एक नजर कंगना की कुछ तस्वीरों पर...


 

Neha