Christmas 2020: नई नवेली भाभी संग कंगना ने मनाया क्रिसमस, रंगोली ने बनाया गाजर का हलवा

12/25/2020 11:51:21 AM

मुंबई: 25 दिसंबर को पूरी दुनिया क्रिसमस का त्योहार सेलिब्रेट कर रही हैं। आम से लेकर बाॅलीवुड स्टार्स तक इस त्योहार के रंग में रंगे हैं। हर कोई क्रिसमस की बधाई दे रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौ ने भी 24 दिसंबर की शाम क्रिसमस त्योहार को फैमिली संग सेलिब्रेट किया।

सेलिब्रेशन की तस्वीरें कंगना ने ट्विटर पर शेयर की हैं।  कंगना के साथ रंगोली चंदेल और उनकी नई नवेली भाभी नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में कंगना भतीजे पृथ्वी के साथ क्रिसमस ट्री के पास पोज दे रही हैं। 

कंगना ने अपने सेलेब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इनमें वे परिवार के साथ इस खुशी के त्योहार को सेलिब्रेट कर रही हैं। कंगना के साथ रंगोली चंदेल और उनकी नई नवेली भाभी नजर आ रही हैं।

तस्वीरें शेयर करते हुए कंगना ने लिखा- 'उन सबको क्रिसमस की बधाई जो सभी हिंदू त्योहारों की इज्जत करते हैं। उन सबको मैरी क्रिसमस जो हिंदू त्योहारों को लेकर किसी भी तरह का एक्टिविज्म नहीं करते हैं।' तस्वीरें शेयर कर कंगना ने बताया कि इस मौके पर उनकी भाभी पहली बार कंगना के घर पर आईं। उनके स्वागत में बहन रंगोली ने गाजर का हलवा बनाया। तस्वीरें शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, 'कल मेरी भाभी पहली बार मेरे घर आईं और रंगोली ने हम सबके लिए शानदार गाजर का हलवा बनाया। बीती रात के डिनर की कुछ तस्वीरें।' 


वहीं एक और ट्वीट में लिखा-'उन सबको क्रिसमस की बधाई जो सभी हिंदू त्योहारों की इज्जत करते हैं। उन सबको मैरी क्रिसमस जो हिंदू त्योहारों को लेकर किसी भी तरह का एक्टिविज्म नहीं करते हैं।' 

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना ने हाल ही में अपनी फिल्म 'थलाइवी' की शूटिंग खत्म की है। वह अब  'धाकड़' फिल्म की शूटिंग में लगी हुई हैं। इसके अलावा वह तेजस में भी नजर आएंगी। 


 

Smita Sharma