परिवार संग मनाली में कंगना ने सैलिब्रेट की दिवाली, तस्वीरें आई सामने

11/9/2018 12:06:55 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणावत ने हाल ही में दिवाली अपने नए घर मनाली में सैलिब्रेट की। इस दौरान उनके साथ उनकी पूरी फैमिली थी।  छोटी दिवाली पर कंगना ने बर्फ के बीच परिजनों के साथ खूब मस्ती भी की।

 

 

कंगना ने पहली बार मनाली स्थित अपने बंगले में दीपों का त्योहार मनाया। दिवाली मनाने के लिए मनाली स्थित उनके बंगले में कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली, भाई अक्षित और अन्य परिजन मौजूद थे। छोटी दिवाली के दिन मनाली की वादियों को बर्फ की सफेद चादर में देख कंगना भावविभोर हो गईं। 


दीपावली के दिन अपने बंगले में कंगना बहन रंगोली के साथ दीप जलाती हुई नजर आईं। लंबे अरसे बाद माता-पिता और भाई-बहन के साथ मिलकर कंगना ने पूजा-अर्चना कर त्योहार मनाया। वीरवार को कंगना मंडी के भांबला स्थित अपने पैतृक गांव रवाना हुईं।

 

 

यहां कंगना अपने भांजे के जन्मदिन समारोह में शरीक होंगी। इसके लिए कंगना ने सिमसा स्थित अपने पड़ोसियों को भी निमंत्रण दिया है। कंगना के पिता अमरदीप रणौत ने बताया कि इस बार कंगना ने मनाली में दिवाली का भरपूर आनंद लिया। बेटी ने परिजनों के साथ सादगी के साथ त्योहार मनाया।

 

Konika