''जय श्री राम'' का नारा लगाते ही कंगना ने चलाया तीर...धूं-धूं कर जला रावण का पुतला, एक्ट्रेस के रावण दहन करते ही बदला 50 साल पुराना इतिहास

10/25/2023 7:22:06 AM

मुंबई: 24 अक्टूबर को पूरे देश में विजयदशमी का त्योहार मनाया गया। दशहरे के मौके पर कई जगहों पर रामलीला की गई और शाम को रावण के पुतले को आग लगाई गई। हर साल की तरह लव कुश रामलीला में भी रावण  के पुतले को आग लगाई गई लेकिन इस बार यहां कुछ अलग देखने को मिला।

दरअसल,  50 साल के इतिहास को बदलते हुए इस बार रावण के पुतले को एक महिला ने जलाया। ये महिला और कोई नहीं बल्कि कंगना रनौत थी।

कंगना  लाल किले में दिल्ली की प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में रावण दहन के लिए पहुंची।  कंगना ने तीर चलाकर रावण के पुतले को आग लगाई और  'जय श्री राम' का नारा लगाया।  

इसके साथ ही वह 50 साल के इतिहास में ऐसा करने वाली वह पहली महिला बन गईं। 

लुक की बात करें को कंगना ओरेंज साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने मिनिमल मेकअप, ग्लोसी लिप्स से लुक को पूरा किया। इसके अलावा कंगना ने बालों का जूड़ा बनाकर उस पर गजरा लगाया था। कंगना का ये लुक बेहद ही प्यारा था। 

 

इवेंट में कंगना ने अपनी फिल्म "तेजस" का भी प्रचार किया जो27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म भारतीय सैनिकों के जीवन की कठिनाइयों पर आधारित है। एक्ट्रेस ने कहा-'यह फिल्म दिखाएगी कि कैसे हमारे भारतीय सैनिक हमारी रक्षा करने के लिए अपनी जान देने से पहले जरा भी सोचते नहीं हैं।'


 

Content Writer

Smita Sharma