बदलेगा 50 साल पुराना इतिहास: कंगना रनौत चलाएंगी तीर.. धूं-धूं होकर जलेगा रावण, पहली महिला एक्ट्रेस जो करेगी रावण दहन

10/24/2023 1:49:21 PM

मुंबई: आज 24 अक्टूबर को देशभर में विजयादशमी उर्फ दशहरा मनाया जा रहा है। हर जगह आज रावण के बड़े-बड़े पुतले फूंके जाएंगे।  दिल्ली की फेमस रामलीला में भी इस बार वो नजारा देखने को मिलेगा लेकिन इस बार ये खास होगा। इस बार एक महिला के हाथ से तीर चलेगा और रावण धूं-धूं होकर जलेगा। ये और कोई नहीं बल्कि बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत होंगी। इसकी जानकारी खुद 'लव कुश रामलीला' समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने दी है।

 

 

उन्होंने कहा कि लाल किले पर हर साल आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के 50 साल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब कोई महिला तीर चलाकर रावण के पुतले को दहन करेगी। अध्यक्ष ने कहा कि समिति ने महिला आरक्षण विधेयक को संसद से मंजूरी मिलने के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।

 

अध्यक्ष ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा-'चाहे वह फिल्म स्टार हो या राजनेता, हर साल हमारे कार्यक्रम में एक VIP (वैरी इम्पॉर्टेंट पर्सन) की मौजूदगी होती है। बीते सालों में, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की है। फिल्म एक्टर अजय देवगन और जॉन अब्राहम भी आयोजन में शामिल हुए हैं। पिछले साल प्रभास ने रावण दहन किया था। इस बार हमारे आयोजन के 50 साल में पहली बार कोई महिला रावण दहन करेगी।'

 

कंगना के काम की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'तेजस' में नजर आएंगे। फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इसके अलावा 'इमरजेंसी' जहां 24 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। उसकी रिलीज डेट बढ़ा दी गई है और अब इसे साल 2024 में पर्दे पर उतारी जाएगी।

Content Writer

Smita Sharma