कयामत बन आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी में पहुंची कंगना रनौत, बाॅडीकाॅन ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अंदाज

10/26/2022 9:31:26 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा 20 अक्टूबर को अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। भले ही आयुष शर्मा का बर्थडे आज है लेकिन इसका जश्न मंगलवार देर रात शुरू हो गया। बीती रात आयुष शर्मा ने मुंबई में अपने दोस्तों, परिवार और को-स्टार्स के लिए बर्थडे पार्टी होस्ट की। पार्टी में आयुष के बहनोई और एक्टर सलमान खान, सोहेल खान और अरबाज खान शामिल हुए। इसके अलावा शहनाज़ गिल, पलक तिवारी, वरुण शर्मा, सोनाक्षी सिन्हा और चंकी पांडे ने भी पार्टी में रंग जमाया।

PunjabKesari

आयुष शर्मा की पार्टी में एक्ट्रेस कंगना रनौत भी हाॅट लुक में पहुंची। हसीना रेड कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में कहर ढा रही हैं। कंगना ने मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और ओपन हेयर्स से लुक को पूरा किया।

PunjabKesari

इसके साथ ही उन्होंने न्यूड कलर की हाई हील्स पेयर की थी। गाड़ी से निकलकर कंगना ने मीडिया के सामने एक से बढ़कर एक पोज दिए। फैंस कंगना की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

काम की बात करें तो पॉलिटिकल पीरियड-ड्रामा फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में कंगना पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखाई देंगी। यह उनके द्वारा निर्देशित है।

PunjabKesari

उन्होंने हाल ही में बंगाली थिएटर कलाकार नोटी बिनोदिनी पर अपनी अगली बायोपिक की घोषणा की है। फिल्म का निर्देशन जाने-माने फिल्म निर्माता प्रदीप सरकार करेंगे। इसके अलावा कंगना फिल्म ‘तेजस’ में भी नजर आएंगी। 

PunjabKesari

PunjabKesari

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News