ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहन फिल्म की WRAP UP पार्टी में पहुंचीं कंगना, हाॅट तस्वीरें आईं सामने

10/16/2018 12:23:20 PM

मुंबई: बॉलीवुड कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीनऑफ झांसी' की शूटिंग खत्म हो गई है। बीता रात ही कंगना ने मुंबई में फिल्म के रैप अप को सेलिब्रेट किया, जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

इस दौरान कंगना ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहने नजर आईं, जिसमें वह काफी हाॅट लग रही हैं। जैसी ही वह पार्टी में आईं, सबकी नजरें सिर्फ और सिर्फ कंगना पर टिकी।

 

इसके साथ ही ड्रेस के साथ कंगना  ने रेड कलर की लिपिस्टिक भी लगाईं थी जो उनके लुक को और भी दिलकश बना रही थी।

 

कंगना ने कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए कई पोज दिए। रैप अप पार्टी के दौरान उन्होंने केक कट किया और पार्टी को खूब एन्जॉय भी किया। पार्टी में कंगना की बहन  रंगोली भी शामिल हुई। इस दौरान कंगना रनौत थोड़ी भावुक भी दिखी। 

 

कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका' अगले साल जनवरी में रिलीज होगी। इस फिल्म में वो रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाएंगी। फिल्म में उनके साथ टीवी एंक्ट्रेस अंकिता लोखंडे 'मणिकर्णिका' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

 

2 अक्तूबर गांधी जयंती के मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें कंगना दमदार एक्शन सींस करते हुए नजर आ रही हैं। ऐतिहासिक कहानी में रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य, पराक्रम को दिखाया जाएगा।

 

उनकी वॉरियर लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अब फिल्म का फैंस काफी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को कृष ने डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी केवी विजेंद्र प्रसाद ने लिखी है। 

 

 

 

 


 

Neha