सुरक्षा घेरे में चंड़ीगढ़ पहुंचीं कंगना रनौत,मुंबई आने से पहले हमीरपुर के शिव मंदिर में टेका माथा

9/9/2020 11:38:17 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत मनाली से मुंबई के लिए निकल गई हैं। वह सुबह तकरीबन 7 बजे चंडीगढ़ के लिए निकलीं। थोड़ी देर में वो मुंबई के लिए फ्लाइट लेंगी। दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर उनके मुंबई पहुंचने की खबरें हैं।

PunjabKesari

हाल ही में चंडीगढ़ एयरपोर्ट से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में वह व्हाइट कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं।इस दौरान कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली चंदेल भी हैं।  कगंना जैसे ही चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची वो सुरक्षा घेरे के बीच चलती हुई दिखाई दीं।

PunjabKesari

कंगना को केंद्र सरकार ने Y प्लस सिक्योरिटी कवर दिया।  बता दें कि कंगना को ये सुरक्षा तब मिली जब उन्होंने ये डर जताया कि मुंबई जाने पर उन्हें खतरा है। उन पर अटैक हो सकता है जिसके बाद केंद्र ने उन्हें ये सुरक्षा दी। 

PunjabKesari

हमीरपुर के शिव मंदिर में टेका माथा

इस दौरान रास्ते में कंगना ने हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर जिले के कोठी स्थित एक शिवमंदिर में माथा टेका और भोले बाबा का आशीर्वाद लिया। यह मंदिर चंडीगढ़ रूट पर पड़ता है।

PunjabKesari

कंगना का ट्वीट

इसके अलावा कंगना ने एक ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा- ये मुंबई में मेरा घर है,मैं मानती हूँ महाराष्ट्रा ने मुझे सब कुछ दिया है, मगर मैंने भी महाराष्ट्रा को अपनी भक्ति और प्रेम से एक ऐसी बेटी की भेंट दी है जो महाराष्ट्रा शिवाजी महाराज की जन्मभूमि में स्त्री सम्मान और अस्मिता केलिए अपना ख़ून भी दे सकती है, जय महाराष्ट्रा 

PunjabKesari

बता दें कि कंगना ने आज सांसद संजय राउत और शिवसेना को मुंबई आने की चुनौती दी है। संजय राउत ने उन्हें मुंबई नहीं आने की धमकी दी थी। इसके बाद कंगना ने कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है और उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी। शिवसेना ने उन्हें मुंबई न आने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं की महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई पुलिस को उनके खिलाफ ड्रग मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, बीएमसी ने उनके ऑफिस में अवैध निर्माण का नोटिस चिपकाकर सील कर दिया है।


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#kanganaranaut #chandigarh #mumbai

A post shared by Sunil Hatwal (@sun_hwr143) on Sep 8, 2020 at 10:28pm PDT

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News