तगड़ी सिक्यॉरिटी के साथ ''धाकड़'' अंदाज में मुंबई लौटीं कंगना रनौत, मीडिया को यूं दी फ्लाइंग किस

2/22/2021 11:04:34 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत फिल्मों और अपने बेबाक अंदाज के साथ-साथ स्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहची हैं। वह एक स्टाइल आइकन हैं। साड़ी, सूट से लेकर हर वेस्टर्न आउटफिट में कंगना कहर ढाती हैं। एक बार फिर कंगना ने स्टाइल को लेकर चर्चा में हैं।

रविवार रात कंगना को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। हर बार की करह इस बार भी एयरपोर्ट पर 'क्वीन' का धाकड़ अंदाज देखने को मिला।

उनके चारों तरफ सिक्यॉरिटी तैनात नजर आ रही है। लुक की बात करें तो कंगना ने ऑल-व्हाइट जंपसूट पहना था। कंगना ने  जेड ग्रीन जैकेट से अपने लुक को पूरा किया था।

मिनिमल मेकअप,हाई बन उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है। इसके साथ उन्होंने यवेस सेंट लॉरेंट का बैग कैरी किया था। इस दौरीन कंगना ने हील्स पेयर किए थे।

तस्वीरों में कभी वह हवा में हाथ हिला रही हैं तो कभी  मीडिया को फ्लाइंग किस देती दिख रही हैं। कंगना की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।  

 
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना ने हाल ही में फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग खत्म की हैं। इस फिल्म में वह एक जासूस का किरदार निभाती नजर आएंगी। इसके अलावा कंगना  'तेजस' और 'थलाइवी' में नजर आएंगी। 

Content Writer

Smita Sharma