एथनिक सूट में शनि मंदिर पहुंची सोनम, डांस क्लास के बाहर कंगना ने भी दिखाईं अदाएं

8/31/2019 3:21:12 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस वेस्टर्न वेअर ही नहीं बल्कि ट्रेडिशनल इंडियन और एथनिक वेअर में भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं। हसीनाएं अक्सर अपने अलग-अलग लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं। किसी को जींस-कुर्ते में तो किसी को सलवार, चुन्नी और साड़ी में देखा जाता है। अक्सर बॉलीवुड की एक्ट्रेस वेस्टर्न लुक को छोड़ सिंपल औऱ साधारण आउटफिट में खूबसूरत दिखती हैं। हाल ही में कंगना रनौत और सोनम कपूर को मुुंबई में अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किया गया। 

PunjabKesari, सोनम कपूर इमेज, सोनम कपूर फोटो, सोनम कपूर पिक्चर, कंगना रनौत इमेज, कंगना रनौत फोटो, कंगना रनौत पिक्चर 

सोनम कपूर

सोनम अक्सर अपने यूनिक और डिफरेंड ड्रेसिंग सेंस से फैंस को इंप्रेस करती हैं। फिल्मों के अलावा वो अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। बात चाहे रेड कार्पेट की हो यां एयरपोर्ट की वो अपने हर लुक से फैंस को इंप्रेस करती हैं। लड़कियां उनके फैशन स्टाइल को काफी फॉलो करती हैं। वैसे तो वह जो भी पहनती हैं उसकी चर्चा हर तरफ होने लगती है। 

PunjabKesari, सोनम कपूर इमेज, सोनम कपूर फोटो, सोनम कपूर पिक्चर, कंगना रनौत इमेज, कंगना रनौत फोटो, कंगना रनौत पिक्चर 

इन लेेटेस्ट तस्वीरों की बात करें तो सोनम को शनि मंदिर के बाहर में स्पॉट किया गया। इस दौरान हसीना एथनिक ग्रे सूट के साथ मैचिंग पंजाबी जूती और पोटली कैरी किए हुए नजर आईं। सूट के साथ मिनिमल मेकअप और लो-बन उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। मंदिर के बाहर उन्होंने हाथ जोड़कर मीडिया का अभिवादन किया और पोज दिए। सोनम के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। 

PunjabKesari, सोनम कपूर इमेज, सोनम कपूर फोटो, सोनम कपूर पिक्चर, कंगना रनौत इमेज, कंगना रनौत फोटो, कंगना रनौत पिक्चर 

कंगना रनौत 

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत जबरदस्त एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं। इसके अलावा वो जबरदस्त ड्रेसिंग सेंस से फैंस का दिल जीत लेती हैं। वहीं, इन लेटेस्ट तस्वीरों में भी कंगना एक बार फिर डांस क्लास के बाहर अदाओं का जादू चलाती हुई नजर आईं।

PunjabKesari, सोनम कपूर इमेज, सोनम कपूर फोटो, सोनम कपूर पिक्चर, कंगना रनौत इमेज, कंगना रनौत फोटो, कंगना रनौत पिक्चर 

इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक एंड व्हाइट प्लाजो सूट में बेहद गॉर्जियस और डैशिंग अंदाज में नजर आईं। सूट के साथ नो-मेकअप लुक औऱ ब्लैक शेड्स उनकी लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। डांस क्लास के बाहर उन्होंने जमकर पैपराजी को पोज दिए। सूट में कंगना के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। 

PunjabKesari, सोनम कपूर इमेज, सोनम कपूर फोटो, सोनम कपूर पिक्चर, कंगना रनौत इमेज, कंगना रनौत फोटो, कंगना रनौत पिक्चर 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम जल्द ही 'द जोया फैक्टर' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ दुलकर सलमान, अंगद बेदी और संजय कपूर अहम रोल में हैं। फिल्म 20 सितंबर को रिलीज हो रही है।इसे अभ‍िषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है। वहीं, कंगना जल्द फिल्म 'पंगा' और 'धाकड़' में नजर आएंगी। इसके अलावा वो 'जयललिता' को लेकर चर्चा में हैं। 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News