कोर्ट का आदेश-8 जनवरी को मुंबई पुलिस के सामने पेश हों कंगना और उनकी बहन,सांप्रदायिक ट्वीट के आरोप में हुई थी FIR

11/24/2020 5:06:36 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को सांप्रदायिक ट्वीट के आरोप मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट  से बड़ी राहत मिली। मंगलवार को सुनवाई करते हुए एक्ट्रेस को इस मामले में अंतरिम सुरक्षा देदी है। कोर्ट ने उन्हें  8 जनवरी को मुंबई पुलिस के सामने पेश होने का आदेश दिया है।

इसके साथ ही अदालत ने आदेश दिया है कि तब तक मुंबई पुलिस कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ कोई कार्रवाई ना करे। अदालत में शिकायत कर्ता के वकील रिजवान मर्चेंट ने बहस की उन्होंने उम्मीद जताई कि कंगना को किसी भी तरह के भड़काने वाले या भड़काऊ ट्वीट करने से बचना चाहिए।

वहीं अदालत में कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी का बयान रिकॉर्ड पर लिया कि FIR के संदर्भ में कंगना और रंगोली सार्वजनिक डोमेन में टिप्पणी नहीं करेंगी। अगली सुनवाई 11 जनवरी को होगी।तब तक के लिए कंगना और उनकी बहन को गिरफ्तारी से राहत मिल गई है।

बता दें कि इससे पहले उन्हें 26 अक्टूबर, 27 अक्टूबर, 9 नवंबर और 10 नवंबर को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन वो पुलिस के सामने पेश नहीं हुईं। उनके वकील ने इस मामले में कहा था कि कंगना 15 नवंबर तक अपने भाई की शादी को लेकर हिमाचल प्रदेश में हैं। मुंबई पुलिस ने इसके बाद उन्हें 23 और 24 नवंबर को तीसरा नोटिस भेजा था।

 

Smita Sharma