कंगना के आरोपों का रितिक ने ऐसे दिया जवाब, हैरान रह जाएंगे आप

9/10/2017 4:01:30 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस कंगना रणावत इन दिनों अपने बेबॉक इंटरव्यू को लेकर काफी चर्चा में हैं। बीते दिन वह ऋतिक रोशन के साथ अपने रिलेशन के किस्सों के बारे में बता रहें हैं। कंगना के खुलासों के बाद रितिक सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। वहीं इन सब विवादों को भूल रितिक इन दिनों दूर पार्टी एंजॉय कर रहे हैं।


बताया जा रहा है कि कंगना ने ऋतिक पर उन्हें धोखा देने, बदनाम करने का आरोप लगाया है और ऋतिक से माफी की मांग की है। हालांकि इस विवाद पर अभी तक रितिक की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है लेकिन इस तस्वीर को देखने के बाद तो लगता है कि ऋतिक को कंगना के आरोपों से कोई फर्क नहीं पड़ता और वह अपना स्पेस एंजॉय कर रहे हैं। 

 

हाल ही में करन जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर ऋतिक और रणवीर सिंह के साथ पाउट बनाते हुए सेल्फी शेयर की है। कैप्शन में करन ने लिखा है- लंदन फन। इस तस्वीर को रितिक रोशन का कंगना को जवाब भी समझा जा सकता है। वैसे इस फोटो में दिलचस्प बात यह है कि रितिक के साथ करन जौहर भी पाउट बनाते नजर आ रहे हैं। ऋतिक ने कंगना के खुलासों पर अभी चुप्पी नहीं तोड़ी है। कंगना के आरोपों ने ऋतिक की फोटो ने कई सवाल खड़ा किए हैं। इस मामले में रितिक की एक्स वाइफ सुजैन खान ट्वीट के जरिए ऋतिक का सपोर्ट किया। कहा जा रहा है कि तीनों स्टार्स की मुलाकात लंदन में एक शादी के फंक्शन में हुई। हमेशा की तरह करन जौहर यहां भी होस्ट का रोल अदा कर रहे थे। रणवीर सिंह भी अपने फन जोन में थे। करन और रणवीर ने मेहमानों को खूब एंटरटेन किया। शादी के फंक्शन में रणवीर और करन की मस्ती को रणवीर के फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।