सुशांत सिंह सुसाइड केस में कंगना ने दीपिका पादुकोण पर कसा तंज, लगाया डिप्रेशन का धंधा चलाने का आरोप

7/29/2020 1:47:57 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. कंगना रनौत इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों बटोर रही हैं। उनके हैडलाइन्स में होने की वजह कोई उनका लेटेस्ट लुक नहीं, बल्कि सुशांत सिंह मामले में बेबाक अंदाज और सनसनीखेज खुलासे हैं। जी हां, इन दिनो कंगना अपनी बयानबाजी को लेकर खूब चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने सुशांत मामले में उनकी कथित गर्लफ्रेंड रेहा पर गंभीर आरोप लगाए थे, अब इस लपेटे में उन्होंने दीपिका पादुकोण को भी ले लिया है और उन पर भी कई आरोप जड़े हैं।


हाल ही में टीम कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''मुंबई पुलिस को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सुशांत के परिवार ने कहा कि वह उन पर विश्वास नहीं कर सकते हैं। 'रिपीट आफ्टर मी' गैंग पर भी उनके परिवार को भरोसा नहीं है। डिप्रेशन का धंधा चलाने वालों को यह बात ध्यान रखनी चाहिए।' अपने इस ट्वीट के साथ ही कंगना ने रेहा के साथ दीपिका पादुकोण को भी टैग किया है।'' 


बता दें दीपिका पादुकोण अपनी एक्टिंग के अलावा डिप्रेशन से जुझ रहे लोगों की लिए संस्था भी चलाती है। इससे संबंधित एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों दीपिका ने एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा था कि 'मेरे बाद दोहराएं।' दीपिका के इसी पोस्ट पर कंगना रनौत टीम ने दीपिका पर निशाना साथ है।


वहीं बात करें सुशांत सिंह मामले की तो सुशांत  ने 14 जून को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। इसके बाद अब तक पुलिस ने 38 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। वहीं फैंस लगातार सीबीआई जांच की मांग भी कर रहे हैं।

ताजा रिपोर्ट्स की बात करें तो हाल ही में सुशांत सिंह के परिवार वालों ने उनकी कथित गर्लफ्रेंड पर सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है, जिसके चलते उन्होंने पटना में एफआईआर भी दर्ज करवाई है। 

 

 

Edited By

suman prajapati