लोगों पर चला कंगना-राजकुमार की ''जजमेंटल'' का चला जादू, दूसरे दिन की कमाई में आया जबरदस्त उछाल

7/28/2019 3:28:07 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई थी। थिएटर में दर्शकों से इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। भले ही फिल्म की पहले दिन की कमाई निराशाजनक थी लेकिन दूसरे दिन के कलेक्शन में उछाल देखने को मिला।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर फिल्म जजमेंटल है क्या ने दूसरे दिन 7 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन महज 4.20 करोड़ का कलेक्शन किया था।फिल्म में कंगना और राजकुमार की एक्ट‍िंग की जमकर तारीफ की जा रही है।   

 

 

बता दें कि फिल्म को देशभर में लगभग 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म के साथ कृति सेनन, दिलजीत दोसांझ और वरुण शर्मा स्टारर अर्जुन पटियाला भी रिलीज हुई थी। इसके अलावा फिल्म को सिनेमाघरों में पहले से जमी द लॉयन किंग और सुपर 30 से कड़ी टक्कर मिली है।

फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन प्रकाश कोवेलामुडी ने किया है। एकता कपूर, शोभा कपूर और शैलेश आर सिंह ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म बॉबी (कंगना) और केशव (राजकुमार) के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें जिम्मी शेरगिल और अमायरा दस्तूर भी हैं।  

Smita Sharma