'बिंदी, सिन्दूर, मंगलसूत्र..चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों की इस खासियत की कंगना ने की सराहना, कहा-सादा जीवन, उच्च विचार
8/27/2023 3:46:31 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 23 अगस्त की शाम चंद्रयान 3 ने चांद पर सफल लैंडिंग की, जिससे पूरा देश झूम उठा और लोग इसरो (ISRO) के साइंटिस्ट्स को बधाई देते नजर आए। वहीं, अब बॉलीवुड एक्ट्रेस ने चंद्रयान 3 मिशन के पीछे वैज्ञानिकों खास कर फीमेल साइंटिस्ट की मेहनत की तारीफ की है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर महिला वैज्ञानिकों की सराहना में एक पोस्ट लिखा, जो खूब पढ़ा जा रहा है।
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर चंद्रयान-3 मिशन पर काम करने वाले ISRO) के अग्रणी वैज्ञानिकों की एक ग्रुप फोटो शेयर की, जिसमें सभी महिला वैज्ञानिकों के चेहरे पर चंद्रयान-3 की सफलता की खुशी नजर आ रही है। इस तस्वीर की खास बात ये है कि ISRO की सभी महिला साइंटिस्ट साड़ी में नजर आ रही हैं और साथ ही उन्होंने माथे पर बिंदी लगाई हुई है।
फोटो के साथ कंगना ने लिखा, ‘भारत के प्रमुख वैज्ञानिक वे सभी बिंदी, सिन्दूर और मंगलसूत्र के साथ। सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक। भारतीयता का सच्चा सार साथ ही उन्होंने इंडिया के झंडे का इमोजी भी लगाई है’।
वहीं, कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस पी वासु द्वारा निर्देशित ‘चंद्रमुखी 2’ में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास ‘तेजस’ और ‘इमरजेंसी’ जैसी फिल्में भी हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

America: ग्रीन कार्ड को लेकर आया नया अपडेट, रोजगार आधारित वीजा के लिए ‘‘देशों के साथ भेदभाव' को समाप्त करने के लिए द्विदलीय विधेयक किया पेश

मोदी सरकार वरिष्ठ कलाकारों को 6000 रुपए महीना दे रही हैं वित्तीय सहायता

भारत के दौरे पर श्रीलंका सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल विकुम लियांगे

Kaal Bhairav Jayanti: आज मनचाहे लाभ के लिए प्रीति योग में करें बाबा भैरव की पूजा