कैटरीना-विक्की के ऐज गैप पर कंगना का कमेंट-''अच्छा लगा अमीर,सक्सेफुल औरत को छोटी उम्र के लिए लड़के के साथ शादी''

12/8/2021 12:43:15 PM

मुंबई: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी बाॅलीवुड की सबसे चर्चित वेडिंग में से एक है। कपल 9 दिसंबर को सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में सात फेरे लेगा। शादी से पहले ही सारी रस्में भी शुरु हो गई हैं। इस शादी को लेकर कई तरह के अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेसकंगना रनौत के पोस्ट ने सबका ध्यान खींचा जिसमें वह  बिना विक्की-कैटरीना का नाम लिए दोनों की उम्र के अंतर को लेकर अपना पक्ष रखा है।

बता दें कि कैटरीना कैफ 38 साल की हैं जबकि विक्की कौशल 33 साल के हैं। ऐसे में कंगना ने शादी में सेक्सिज्म के बारे में पुराने विचारों पर टिप्पणी की और मानदंडों को तोड़ने के लिए कैटरीना और विक्की की सराहना की।

कंगना ने लिखा-'जब हम बड़े हो रहे थे, हमने सफल अमीर पुरुषों की कम उम्र महिलाओं से शादी करने की कई कहानियां सुनीं। महिलाओं के लिए अपने पति से अधिक सफल होना बड़ी दिक्कत के तौर पर देखा जाता था।  छोटे लड़के से शादी करना तो भूल ही जाइए, एक खास उम्र के बाद महिलाओं के लिए शादी करना असंभव हो जाता था।

देखकर अच्छा लगता है कि अमीर और सक्सेसफुल महिलाएं, इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की लीडिंग लेडीज इन सेक्सिट नॉर्म्स (लिंगभेदी मानकों) को तोड़ रही हैं। ऐसे महिला और पुरुष तारीफ के काबिल हैं जो जेंडर स्टीरियोटाइप (रुढ़िवादिता) को फिर से परिभाषित कर रहे हैं।'

विक्की कौशल और कटरीना कैफ की उम्र में 5 साल का फर्क है। इसके अलावा करियर में भी कैटरीना विक्की कौशल से काफी सीनियर हैं। प्रियंका चोपड़ा ने भी खुद से 10 साल छोटे निक जोनस से शादी की है।

Content Writer

Smita Sharma