मोहन यादव के मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बनने पर कंगना रनौत ने जताई खुशी, वायरल हुआ एक्ट्रेस का पोस्ट

12/12/2023 11:12:53 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने काम पर फोकस करने के साथ-साथ देश-दुनिया की खबरों पर भी पूरी नजर रखती हैं। एक्ट्रेस का बॉलीवुड के अलावा राजनीति जगत में भी खासा इंटरेस्ट है। वह कई बार चुनाव लड़ने की खबरों को लेकर सुर्खियों में आ चुकी हैं। इन सबके बीच अब हाल ही में कंगना ने मोहन यादव के मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बनने पर एक पोस्ट किया है। एक्ट्रेस का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

 

 

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया पोस्ट को शेयर किया है। इस पोस्ट में मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव को बधाई दी गई है। ऐसे में कंगना ने इस पोस्ट को शेयर कर  मोहन यादव के मध्य प्रदेश का सीएम बनने पर अपनी खुशी जताई है। 

 

काम की बात करें तो कंगना रनौत को आखिरी बार फिल्म 'तेजस' में देखा गया था। हालांकि, उनकी ये फिल्म सुपर फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं, अब एक्ट्रेस फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आने को लेकर चर्चा में हैं।  

Content Writer

suman prajapati