Indside Pictures: बर्थडे पर भाई से सप्राइज पाकर खुशी से झूमी कंगना, अनुपम खेर और एकता संग की पार्टी

3/24/2021 12:14:56 PM

मुंबई: एक्ट्रेस कंगना रनौत  ने 23 मार्च 2021 को अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। कंगना के लिए ये दिन बेहद खास था क्योंकि  बर्थडे से एक दिन पहले ही उन्हें चौथा नेशनल अवॉर्ड मिलने की खबर मिली और जन्मदिन पर एक्ट्रेस की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'थलाइवी' का ट्रेलर लाॅन्च थी।

ऐसे में कंगना ने सेलिब्रेशन भी तिगुनी एनर्जी के साथ किया। कंगना ने मुंबई में अपने कुछ नजदीकी दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस पार्टी को कंगना के भाई अक्षत ने ऑर्गनाइज किया था।

भाई से ऐसा सप्राइज पाकर कंगना काफी खुश दिखीं। कंगना के बर्थडे में 'थलाइवी' की टीम के अलावा अनुपम खेर, एकता कपूर, विवेक अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी और अश्विनी अय्यर तिवारी जैसे सिलेब्रिटीज भी शामिल हुए।

पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 

अनुपम खेर नेअपने सोशल मीडिया पर बर्थडे गर्ल कंगना के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा- इ'स शानदार शाम के लिए शुक्रिया प्रिय कंगना रनौत।

आपके नैशनल अवॉर्ड के लिए बधाई और हैपी बर्थडे। भगवान आपको दुनिया की सारी खुशियां दे। और थलाइवी का ट्रेलर क्या जोरदार है। आपने वहीं चोट की है जहां सबसे ज्यादा दुखता है। सुरक्षित रहें।'

 बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' 23 अप्रैल 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। कंगना अपनी आने वाली फिल्में 'धाकड़' और 'तेजस' की शूटिंग में बिजी हैं। 'धाकड़' में वह एजेंट अग्नि और तेजस में वह वायुसेना की फाइटर पायलट 'तेजस गिल' के किरदार में नजर आएंगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma