कंगना बोलीं-''कुछ महीनों में महाराष्ट्र सरकार ने मुझे जो गालियां और जिल्लत दी,उसके आगे तो आदित्य- ऋतिक ''भली आत्मा''''

11/28/2020 1:01:37 PM

मुंबई: मुंबई हाईकोर्ट ने हाल ही में बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के पक्ष में फैसला सुनाया। हाई कोर्ट ने बीएमसी को फटकार लगाते हुए उनकी कार्यवाही को गलत बताया। वहीं इस केस का फैसला कंगना के पक्ष में फैसला आने के बाद मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर काफी भड़क गईं। उन्होंने कंगना को 'नटी' और 'दो टके की' कहा। अब कंगना ने मुंबई मेयर के वीडियो पर प्रतिक्रिया दिया।

PunjabKesari

कंगना को लगता है कि महाराष्ट्र सरकार के हाथों उन्हें जो जिल्लत, बदनामी और शोषण का सामना करना पड़ा है, उसे देखकर तो उन्हें आदित्य पंचोली और ऋतिक रोशन जैसे लोग भले इंसान लगने लगे हैं।

 

कंगना ने ट्वीट कर लिखा- 'पिछले कुछ महीनों में मैंने महाराष्ट्र सरकार के हाथों इतने लीगल केस, गालियां, बेइज्जती, बदनामी झेली है कि बॉलीवुड माफिया और आदित्य पंचोली और ऋतिक रोशन जैसे लोग भले इंसान लगने लगे हैं। न जाने मुझमें ऐसा क्या है, जो लोगों को इस कदर परेशान करता है।'

PunjabKesari

मेयर का बयान

शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने कंगनाके पक्ष में फैसला सुनाया तो मेयर ने अपने रिएक्शन में कहा था-एक नटी, जो हिमाचल में रहती है। वो हमारी मुंबई को पीओके कहती है। उसके बाद उसके खिलाफ कंप्लेंट आती है। दो टके के लोग कोर्ट को भी राजनीतिक अखाड़ा बनाना चाहते हैं। वो गलत है। जैसा उसने काम किया, उसके बाद आपने देखा होगा कि सोशल मीडिया में उसको कितना ट्रोल किया गया। हम कोर्ट की अवमानना नहीं करेंगे। कोर्ट के जजमेंट को स्टडी करेंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

 

कंगना ने फैसले को बताया लोकतंत्र की जीत

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कंगना के बंगले पर की गई बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की कार्रवाई को गलत ठहराया है। इसके साथ ही अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए गए BMC के नोटिस को भी खारिज कर दिया। इसके बाद कंगना ने थलाइवी के शूटिंग सेट से सोशल मीडिया पर एक थैंक्यू वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने अपनी जीत को लोकतंत्र की जीत बताया था।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News