महिला से शादी का झांसा देकर रेप और चीटिंग करने के आरोप में कंगना का बॉडीगार्ड गिरफ्तार

5/30/2021 4:31:54 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत के पर्सनल बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े की ओर से एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुमार हेगड़े पर एक महिला से शादी का झांसा देकर रेप करने और धोखाधड़ी करने का आरोप है। महिला की शिकायत के बाद पुलिन से उसे कर्नाटक में उसके गांव से गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस ने हेगड़े को कर्नाटक में उसके गांव से गिरफ्तार किया गया है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि कुमार ने पहले शादी के लिए उसे प्रपोज किया। फिर लिव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए कहा तो वह तैयार हो गई क्योंकि उसे इस बात की उम्मीद थी कि वह उनसे शादी करेगा, लेकिन उसने फिजिकल रिलेशन बनाने से मना कर दिया। इस पर कुमार हेगड़े ने उसे  इसके लिए मजबूर किया।

 


पीड़िता ने आगे बताया कि कुमार हेगड़े ने यह कहते हुए 50 हजार रुपये उधार लिए कि उसकी मां की तबीयत खराब है और उसे अपने होमटाउन जाना है। तब से वह उसके संपर्क में नहीं है।


पुलिस अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी को बताया, 'मुंबई पुलिस की एक टीम ने शनिवार को कुमार हेगड़े को मांड्या के हेगडाहल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।'  पीड़िता पिछले साल जून में एक फिल्म शूटिंग के दौरान कुमार हेगड़े से मिली थी। वह काफी समय से महिला के संपर्क में नहीं था जिसके बाद उसने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। 

Content Writer

suman prajapati