ब्लैक साड़ी में अपने कातिलाना अंदाज से कंगना ने जीत लिया सबका दिल, देखें हॉट तस्वीरें

5/10/2018 10:11:00 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत कल कान्स फिल्म फेस्टिवल में नज़र आईं। इस दौरान वह रेट्रो लुक में नजर आई, जिसमें उन्होंने सबका दिल जीत लिया। कंगना ने यहा साड़ी वियर की हुई थी।

 

 

कंगना की ये साड़ी ‘Aakash-tara’ एडिशन की है। इसे खासतौर पर जरदोसी टेक्नीक से बनाया गया है।

 

 

कान्स फेस्टिव में कल इंडिया पवेलियन में कंगना बॉलीवुड और फिल्मों को लेकर प्रसून जोशी से बातचीत करती नज़र आईं। कंगना का ये रेट्रो लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

 


बता दें कि कान्स में कंगना तीन दिन के लिए हैं। आज कंगना यहां रेड कार्पेट पर वॉक करती भी नज़र आएंगी। फिल्मों में महिलाओं की भूमिका पर कंगना बात करती भी दिखेंगी।

 

 

8 मई को कंगना सोनम कपूर के रिसेप्सन में पहुंचीं थीं। उसके बाद कल ही कंगना कान्स के लिए रवाना हुईं। फिल्मों की बात करें तों कंगना जल्द ही 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' में दिखाई देंगी। इसके अलावा कंगना 'मेंटल है क्या' की शूटिंग भी शुरु कर चुकी हैं।
 

 

 

 

Punjab Kesari