Madam President: ''यही है असली महिला शक्ति''राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत पर कंगना खुश, इन स्टार्स ने भी दी बधाई

7/22/2022 7:57:23 AM

मुंबई: देश को 15वां राष्ट्रपति मिल गया। यशवंत सिन्हा को हराकर एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू देश  राष्ट्रपति बन गई हैं। द्रौपदी मुर्मू इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। द्रौपदी मुर्मू स्टार्स ने भी  सोशल मीडिया पर देश की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं दी। कंगना रौतन, साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी, तमन्ना भाटिया, एक्टर अनुपम खेर से लेकर अशोक पंडित, मनोज मुंतशिर ने खास पोस्ट शेयर किए।

 

कंगना रनौत 


कंगना ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए इंस्टा स्टोरी पर राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहीं द्रौपदी मुर्मू की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने 
कैप्शन में द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई देते लिखा-'बधाई मैडम प्रेसिडेंट। वुमन पावर भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (पहली व्यक्ति जो आदिवासी बैकग्राउंड से आती हैं और देश के सर्वोच्च पद पर पहुंची हैं ), देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति।'

चिरंजीवी

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित होने के साथ ही ट्विटर पर पोस्ट किया और द्रौपदी मुर्मू की खास बधाई दी। उन्होंने लिखा-'ये वाकई एतिहासिक पल है भारत के लिए। देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति चुनने के लिए मैम द्रौपदी को बहुत बहुत बधाई।'

तमन्ना भाटिया 


एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने लिखा, बधाई हो द्रौपदी मुर्मू - 'भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति। सशक्त महिलाएं, राष्ट्र को सशक्त बनाएं।'

 
 

मनोज मुंतशिर

मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने ट्विटर पर लिखा- 'एक बार फिर हमने सिद्ध कर दिया कि हम स्त्री को पुरुष के बराबर नहीं उससे बेहतर मानते हैं। ये किसी व्यक्ति विशेष की नहीं सनातन संस्कृति की विजय है। देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने पर आदरणीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें । #DroupadiMurmu' 

अनुपम खेर

अनुपम खेर ने द्रौपदी मुर्मू पर किए गए अपने हालिया ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा- 'पिछले कुछ दिनो से एक वाक्य मेरे मन में बार बार गूंज रहा है। आज सोचा लिख ही दूं! मैं भारत का नागरिक विनम्रता पूर्वक #DraupadiMurmu जी को भारत का राष्ट्रपति घोषित करता हूं जय हिंद!'

 

अशोक पंडित

फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर अशोक पंडित राष्ट्रपति चुनाव पर लगातार ट्वीट करते नजर आए। उन्होंने Draupadi Murmu के राष्ट्रपति चुनाव की जीत के साथ साथ यशवंत सिन्हा पर भी निशाना साधा।

Content Writer

Smita Sharma