OMG: कंगना ने प्रियंका का उड़ाया मजाक, कहा ‘सबसे फेक Smile है प्रियंका की’

10/27/2016 5:14:22 PM

मुंबई: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणावत हमेशा से अपने बड़डबोलेपन के लेकर चर्चा में रहती हैं और अब उनके इस बड़बोलेपन की शिकार हुई हैं बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा। जी हां, हाल ही में कंगना ने प्रियंका चोपड़ा का मजाक बनाते हुए उनकी हंसी को ‘फेक लाफ’ कहा है। दरअसल, हाल ही आई मीडिया खबरों के मुताबिक कंगना ने एक शो के दौरान यह बात बोली हैं। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में सबसे फेक हंसी का अवॉर्ड प्रियंका चोपड़ा को जाता है क्योंकि उन्हें उनकी हंसी फेक लगती है। नेहा धूपिया के वॉयस चैट शो ‘ नो फिल्टर नेहा ‘ में कंगना ने पहले ऋतिक पर बातों का वार किया और अब प्रियंका का नंबर आया। नेहा के चैट शो में एक सवाल के जवाब में कंगना ने बड़ी ही बेबाकी से प्रियंका की उस हंसी को नकली बताया है जिसके दम पर प्रियंका ने खूबसूरती का ताज पहना था।