टीवी इंडस्ट्री में कोरोना का कहर: ''ये रिश्ता क्या कहलाता है'' फेम कांची सिंह को हुआ कोरोना, इन स्टार्स की भी कोविड 19 रिपोर्ट आई पाॅजिटिव

4/3/2021 8:17:36 AM

मुंबई: कोरोना की दूसरी लहर के साथ महाराष्ट्र और मुंबई में इसका कहरर बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। अब टीवी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस कांची सिंह, एक्टर मिश्कत वर्मा,विपुल राॅय और अनुपमा फेम आशीष मेहरोत्रा का टेस्ट भी पाॅजिटिव आया है। 

कांची सिंह हाल में अपनी अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए भोपाल में थीं। उन्होंने अपनी कोरोना पॉजिटिव होने की खबर खुद इंस्टाग्राम पर दी है। कांची सिंह ने एक पोस्ट के जरिए अपने दोस्तों, प्रशंसकों और शुभचिंतकों को इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर लिखा-'दुर्भाग्य से मैंने कोविड-19 टेस्ट पाॅजिटिव आया है। मैंने खुद को अलग कर लिया है और होम क्वारंटाइन में हूं। मैं सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं। आप सभी ध्यान रखना, सुरक्षित रहना और वास्तव में अगर जरूरी ना हो तो घर से बाहर मत निकलना। यह समय है कि हम एक साथ आएं और घर के अंदर रहकर इस वायरस से लड़ें।लव, कांची।'

मिश्कत वर्मा

'निशा और उसके कजिन' फेम मिश्कत वर्मा भी इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर लिखा- कुछ दिनों पहले COVID 19 पाॅजिटिव निलका। मैंने खुद को घर पर अलग कर लिया है। सुरक्षित रहें। 

विपुल राॅय

FIR फेम विपुल राॅय़ का टेस्ट भी पाॅजिटिव आया है। 


आशीष मेहरोत्रा

टीवी सीरियल अनुपमा के सेट पर भी कोरोना का कहर जारी है। शो की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली के अलावा अनुपमा में उनके बेटे का किरदार निभा रहे आशीष मेहरोत्रा इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। आशीष कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित हुए थे जिसके बाद उन्होंने अपनी टीम को इसकी जानकारी दी थी। एक न्यूज पोर्टल को सीरियल के सूत्र ने बताया 'रुपाली गांगुली और आशीष मेहरोत्रा का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। शो के अन्य कलाकार और क्रू मेंबर्स का भी कोरोना टेस्ट कराया गया है। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। टीम ने 2 अप्रैल की शूटिंग नहीं की है। सुरक्षा को देखते हुए आने वाले कुछ दिनों तक शूटिंग नहीं हो सकती है।

 

 


जानकारी के लिए बता दें कि फरवरी 2021 में शो में काम करने वाले एक अन्य अभिनेता पारस कलनावत कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद वह घर पर क्वारंटीन में रहे। शो में पारस का नाम समर है, जो रुपाली के छोटे बेटे के रोल में हैं।   
 

Content Writer

Smita Sharma