"ये रिश्ता क्या कहलाता है" की चुलबुली एक्ट्रैस जल्द ही छोड़ रही है शो, कहा नहीं है कोई भविष्य

8/5/2017 5:21:31 PM

मुंबई: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रैस कांची जो कि शो में नक्ष और नायरा की कजिन बहन का किरदार निभाती हैं। लेकिन खबरें आईं हैं कि अब कांची जल्द ही शो को छोड़ने वाली हैं। दरअसल, शो में इन दिनों अहम रोल कार्तिक और नायरा दिभा रहें हैं जबकि गायु के कैरेक्टर को पूरी तरह से साइडलाइन कर दिया गया है।

कांची ने अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि - हां, मैंने शो छोड़ दिया है। इस शो में मुझे मेरा कोई भविष्य नजर नहीं आता।

मैं अपने किरदार से खुश नहीं हूं। उन्होंने बताया कि शो के मेकर्स को भी अपनी चिंता बताई, लेकिन वो इस बारे में ज्यादा कुछ कर नहीं पाए।

कहा जा रहा है कि कांची अभी नोटिस पीरियड सर्व कर रही हैं और सितंबर में अपना लास्ट एपिसोड शूट करेंगी।

हालांकि यह कंफर्म नहीं है कि उनका लास्ट शूट सितंबर में ही होगा। खबरों का मानें तो शायद आज से ही यां कभी भी उनका रोल खत्म हो सकता है।

बता दें कि कांची इस शो का अहम हिस्सा थीं और उन्हें लोगों ने बहुत पसंद भी किया था। वो टीवी पर बहुत फेमस हैं और सोशल मीडिया पर उनके बहुत सारे फॉलोअर्स हैं।