कतर में अपनी तस्वीरों से आग लगा रही हैं TV की संस्कारी बेटी गायू

7/16/2019 10:43:06 AM

मुंबई: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की गायू यानि कांची सिंह इन दिनों कतर में बाॅयफ्रेंड रोहन मेहरा संग हॉलीडे एन्जॉय कर रही हैं। कांची ने अपने वेकेशन की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। इस दौरान की एक तस्वीर में कांची ब्लैक बिकिनी में  बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं।

कांची कातिलाना पोज देती दिख रही हैं। इस तस्वीर देखकर हर कोई अपना दिल हार बैठेगा। कांची भले ही टीवी पर संस्कारी बेटी के रूप में नजर आती हो लेकिन कतर जाकर वो अपनी अदाओं की बिजलियां बिखेर रही हैं।

इसके अलावा भी कांची की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में वह पानी में डुबकी लगाते दिख रही हैं। शेयर की इन तस्वीरों में कांची का किलर फिगर देख आपकी सांसे थम जाएंगी। कांची की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

खबरों की मानें तो कांची बीते कुछ समय से अपना वजन कम करने में लगी थीं और अब कांची ने करीब 8 किलो वजन कम कर लिया है। कांची का ये ट्रांसफॉर्मेशन फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

करियर का बात करें तो कांची ने शो कुटुंब से टीवी पर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। इके बाद वह और प्यार हो गया सीरियल में नजर आईं थीं। इस सीरियल को लोगों ने काफी पसंद किया था।

फैन्स को अब कांची के टीवी स्क्रीन पर दोबारा देखने का इंतजार है। हालांकि, कांची कब और किस शो से टीवी पर कमबैक करेंगी अभी इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Smita Sharma