Pics: 40 की उम्र में फिर दुल्हन बनीं काम्या पंजाबी, बाॅयफ्रेंड संग रचाई शादी
2/10/2020 4:09:40 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने हाल ही में लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शलभ डांग संग शादी रचाई। काम्या और शलभ की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। सामने आईं इन तस्वीरों में शलभ और काम्या एक-दूसरे को जयमाल पहनाते नजर आ रहे हैं।
वहीं कुछ तस्वीरों में काम्या और शलभ मंडप में बैठे दिख रहे हैं। शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहे हैं।
लुक की बात करें तो 40 की काम्या गोल्डन और रेड कलर के लंहगे में बेदह ही खूबसूरत दिखीं। ब्राइडल लुक में काम्या गजब दिख रही हैं।
वहीं शलभ गोल्डन कलर की शेरवानी पहने नजर आए। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइठ पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस का पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि काम्या की शादी की रस्में माता की चौकी से शुरू हुई थीं। माता की चौकी के बाद काम्या ने बैचलर पार्टी भी दी थी।इसके बाद इस कपल ने गुरुद्वारे में सगाई की थी।
काम्या और शलभ एक दूसरे को पिछले एक साल से डेट कर रहे थे। जिसके बाद अब उन्होंने शादी करने का फैसला किया है। शलभ दिल्ली के रहने वाले हैं जो हेल्थकेयेर इंडस्ट्री से जुड़े हैं। काम्या की शलभ संग ये दूसरी शादी है।
इससे पहले काम्या ने बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी की थी। लेकिन ये रिश्ता केवल 10 साल ही चल पाया। साल 2013 में काम्या ने तलाक ले लिया। पहले पति से काम्या की एक बेटी भी है। वहीं शलभ की भी ये दूसरी शादी है। पहली शादी से शलभ का एक बेटा है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

जानिए श्रावण में इस बार किन तिथियों पर रखा जाएगा मंगला गौरी व्रत

Masik Shivratri Vrat 2022: आज शुभ योग में करें ये काम, बंगला-गाड़ी होगा आपके पास

वृंदावनः आज बांके बिहारी का दर्शन करेंगे महामहिम, सुरक्षा चाक-चौबंद

भारत ने अफगान भूकंप पीड़ितों को पहुंचाई राहत सामग्री की दूसरी खेप, तालिबान ने कहा-शुक्रिया