''मुझे खुश रहने का हक नहीं,तलाक हो गया तो औरत को मर जाना चाहिए'' ट्रोल्स पर बरसीं काम्या पंजाबी

12/10/2021 12:44:37 PM

मुंबई: 'बिग बाॅस 7' फेम और एक्ट्रेस काम्या पंजाबी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। काम्या इंडस्ट्री की वह हसीना हैं जो हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर लोगों द्वारा की बातों को लेकर भी खुलकर बात की। अक्सर काम्या को उनकी पहली शादी टूटने पर और बेटी को लेकर ट्रोल किया जाता है। काम्या भी इन ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देती हैं।

हाल ही में एक बार फिर एक यूजर ने काम्या को उनकी टूटी शादी को लेकर ट्रोल करने की कोशिश की जिसका एक्ट्रेस ने जवाब दिया। दरअसल, हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुईं काम्या ने वुमन एम्पावरमेंट पर अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया था। उनके इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा-'एक अपनी शादी तो बचा नहीं पाई तलाक हो गया... फिर दूसरी शादी, हद है।'

 

इस पर काम्या पंजाबी ने उस यूजर को मुंह तोड़ जवाब देते हुए लिखा- 'तो? मुझे खुश रहने का या जीने का कोई हक नहीं है? तलाक हो गया तो औरत को मर जाना चाहिए? तलाक से जिंदगी खत्म हो जाती है औरत की? आप जैसी सोच रखने वालों के खिलाफ आज हर लड़की को आवाज उठानी पड़ेगी और उठा भी रही हैं। मुझे कमजोर मत समझना, लड़की हूं, लड़ सकती हूं।'

काम्या पंजाबी ने पहली शादी बंटी नेगी के साथ की थी।10 साल तक दोनों साथ रहे लेकिन साल 2013 में दोनों का तलाक हो गया। इस शादी से उन्हें आरा नाम की एक बेटी है। काम्या पंजाबी ने पिछले साल 2020 में शलभ डांग से दूसरी शादी की। शलभ की भी काम्या के साथ ये दूसरी शादी थी। शलभ का पहली शादी से एक बेटा है। शलभ दांग संग काम्या काफी खुश हैं। दोनों ही अक्सर फैमिली संग तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। 

काम की बात करें तो काम्या पंजाबी  'रीत',  'बनूं मैं तेरी दुल्‍हन', 'क्‍यों होता है प्‍यार', 'अस्तित्‍व... एक प्रेम' और 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। काम्या रियालिटी शो 'बिग बॉस 7' में नजर आ चुकी हैं। 


 

Content Writer

Smita Sharma