मोनोकनी में 40 की काम्या का दिखा हाॅट अंदाज, लेटेस्ट तस्वीर में फ्लाॅन्ट किया टैटू

10/31/2019 11:41:47 AM

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस काम्या पंजाबी इन दिनों कलर्स टीवी के शो 'शक्ति - अस्तित्व के अहसास की' में 'प्रीतो' की भूमिका निभा रही हैं। काम्या इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं।

काम्या दिल्ली के मार्केटिंग प्रोफेशनल शलभ दांग को डेट कर रही हैं। बीते दिनों ही ये कपल दुबई में हाॅलीडे एंजाॅय कर रहा था। आए दिन काम्या इस वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर रही हैं।

हाल ही में एक बार फिर काम्या ने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीर में 40 की काम्या ब्लैक मोनोकनी में हाॅट अवतार में दिख रही हैं। इस तस्वीर में वह अपने कंधे पर बना टैटू फ्लॉन्ट कर रही हैं।

तस्वीर शेयर कर काम्या ने कैप्शन में लिखा-'I m sexy n i know it।' एक्ट्रेस का स्वैग और बोल्ड अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है। 

अगले साल कर सकती हैं शादी 

काम्या अगले साल बॉयफ्रेंड शलभ दांग संग शादी करने वाली हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ये दोनों की दूसरी शादी होगी। 40 साल की काम्या पंजाबी 9 साल की बच्ची आरा की मां है। वहीं शलभ के भी पिछली शादी से एक बेटा है।

अपनी लव स्टोरी बताते हुए काम्या ने एक इंटरव्यू में कहा था कि डेढ़ महीने तक चैटिंग के बाद शलभ ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। ये शलभ का प्यार ही था कि काम्या को फिर से प्यार पर भरोसा हुआ। काम की बात करें तो काम्या कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा विवादित शोे 'बिग बाॅस' के सीजन 7 में नजर आईं थीं। 

Smita Sharma