शादी के 4 महीने बाद काम्या ने किया पति को लेकर खुलासा, पहली मुलाकात में मंहगा तोहफा देकर शलभ ने किया था इम्प्रेस

6/6/2020 9:40:13 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी इसी साल फरवरी के महीने बॉयफ्रेंड शलभ दांग संग शादी के बंधन में बंधी थी। दोनों की शादी की खूबसूरत तस्वीरें इंटरनेट पर खूब छाईं रहीं। अब शादी के चार महीनों बाद एक्ट्रेस ने पति शलभ दांग को लेकर कुछ खुलासे किए हैं और बताया है कि वो उनकी कितनी केयर करते हैं।


हाल ही में एक इंटरव्यू में बात करते हुए काम्या ने बताया कि शलभ पहली ही मुलाकात में उन्हें पसंद करने लगे थे, लेकिन हमारे बीच प्यार होने में कुछ वक्त लगा। हम एक दूसरे से एक महीने तक फोन में बात करते रहे। जब शलभ किसी काम के लिए मुंबई आए तो हमने मिलने का फैसला लिया। 


एक्ट्रेस ने आगे बताया कि शलभ से मिलते वो उनकी  मैच्योरिटी और परिवार के लिए जिम्मेदारी को देख इम्प्रेस हो गई थी। इतना ही नहीं शलभ ने पहली मुलाकात में उन्हें Swarovski ईयररिंग्स दिए थे। इतना महंगा तोहफा देख काम्या हैरान रह गई थी। 


काम्या ने कहा कि जहां उन्हें पहहे पति संग शादी में गुलाब का फुल तक नहीं मिला, वहीं इस शख्स संग पहली मुलाकात में महंगे ईयररिंग्स देखकर काफी हैरान हुई थीं।
बता दें काम्या की शलभ दांग संग दूसरी शादी हुई है। इससे पहले उनकी शादी साल 2003 में बंटी नेगी संग हुई थी। पहली शादी से उनके एक बेटी आरा हुई। लेकिन कुछ सालों बाद उनकी लाइफ में अनबन हो गई और साल 2013 में दोनों ने तालाक ले लिया और शलभ संग इसी साल फरवरी, 2020 में शादी के बंधन में बंध गईं।


 

Edited By

suman prajapati