40 की उम्र में फिर दुल्हन बनेंगी काम्या पंजाबी, इस दिन लेंगी बाॅयफ्रेंड संग सात फेरे

1/19/2020 11:55:05 AM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में हैं। काम्या लंबे समय से दिल्ली के मार्केटिंग प्रोफेशनल शलभ दांग को डेट कर रही हैं। वहीं अब 40 की काम्या जल्द ही बाॅयफ्रेंड संग शादी रचाने वाली हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक काम्या शलभ के साथ 10 फरवरी 2020 को सात फेरे लेंगी। काम्या की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और उनकी शादी का कार्ड भी तैयार हो गया है।

काम्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी के कार्ड का वीडियो शेयर किया है। कार्ड के फ्रंट पर शलभ और काम्या का नाम किखा देखा जा सकता है। 

कपल की दूसरी शादी

बता दें कि काम्या और शलभ दोनों की ये दूसरी शादी होगी। काम्या की पहली शादी बिजनेसमैन बंटी नेगी से हुई थी हालांकि ये शादी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई और कुछ सालों बाद उनका तलाक हो गया था।

पहले पति से काम्या को एक बेटी भी है। वहीं शलभ का भी पिछली शादी से एक बेटा है।

काम की बात करें तो काम्या इन दिनों कलर्स टीवी के सीरियल 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' में नजर आ रही हैं।

इसमें वह प्रीतो का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा भी वह कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा विवादित शोे 'बिग बाॅस' के सीजन 7 में नजर आईं थीं। 

 

View this post on Instagram

Ganapati Bappa Moryaa ❤️ #ShubhMangalKaSha ❤️ @shalabhdang

A post shared by Kamya Panjabi (@panjabikamya) on

Smita Sharma