काम्या पंजाबी के हाथों में लगी बाॅयफ्रेंड के नाम की मेहंदी, तस्वीरों में कपल की दिखी जबरदस्त बाॅन्डिंग

2/10/2020 10:20:44 AM

मुंबई: एक्ट्रेस काम्या पंजाबी अपनी नई जिंदगी शुरु करने वाली हैं। काम्या आज यानि 10 फरवरी को अपने बॉयफ्रेंड शलभ दांग संग शादी के बंधन में बंधने वाली है। एक-एक कर के काम्या की प्री वेडिंग सेरेमनीज की तस्वीरें सामने आईं हैं। कुछ समय पहले की काम्या की सगाई की तस्वीरें सामने आईं थीं।

वहीं अब काम्या की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आईं हैं। काम्या अपनी मेहंदी सेरेमनी मेंकाम्या ब्लू कलर के क्राॅप टाॅप और मैंचिग स्कर्ट में दिखीं। शलभ की बात करें तो वे डार्क प्रिंटेड सेरवानी में नजर आ रही हैं।

दोनों की जोड़ी खूबसूरत लग रही है। सामने आईं तस्वीरों में काम्या हाथ की मेहंदी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।

वहीं हल्दी सेरेमनी की बात करें तो काम्या अपने करीबियों, रिश्तेदारों और परिवार की मौजूदगी में ये रस्म निभाती नजर आ रही हैं।

उनके चेहरे पर मुस्कुराहट साफ नजर आ रही है। इस दौरान काम्या की बेटी भी दिखी। काम्या ने अपनी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल साइट पर शेयर की हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

इससे पहले काम्या और शलभ की इंगेजमेंट सेरेमनी गुरुद्वारे में हुई। सगाई में काम्या येलो एंड ब्लैक कलर के गरारे में नजर आईं थीं। वहीं दूसरी ओर काम्या के मंगेतर शलभ ब्लू एंड व्हाइट कुर्ते में दिखे। 

बता दें कि 11 फरवरी को काम्या और शलभ एक पार्टी देंगे। कपल का एक और वेडिंग रिसेप्शन दिल्ली में भी होगा। 

काम की बात करें तो काम्या इन दिनों कलर्स टीवी के सीरियल 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' में नजर आ रही हैं। इसमें वह प्रीतो का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा भी वह कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा विवादित शोे 'बिग बाॅस' के सीजन 7, 'बनूं मैं तेरी दुल्हन', 'मर्यादा-लेकिन कब तक' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। 

Smita Sharma