रिसेप्शन में काम्या की पति संग धांसू एंट्री,पार्टी में भांगड़ा करती दिखीं नई नवेली दुल्हन

2/12/2020 10:27:52 AM

मुंबई: 'बिग बाॅस' की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने 10 फरवरी को बाॅयफ्रेंड संग शलभ दांग से शादी रचाई थी। कपल की शादी की तस्वीरेें सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं। वहीं 11 फरवरी को दोनों का मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन हुआ।

इस रिसेप्शन पार्टी में कई स्टार्स ने शिरकत की। अपनी रिसेप्शन पार्टी में काम्या डार्क ग्रीन और गोल्डन कलर के लहंगे में दिखीं।

अपने लुक को काम्या ने हैवी ज्वैलरी के साथ टीमअप किया। हाथों में चूड़ा, मिनिमल मेकअप, मांग में सिंदूर काम्या के लुक को और भी खूबसूरत बना रहे थे।

हेयरस्टाइल की बात करें तो काम्या ने बालों को मिडिल पार्टेड के साथ ओपन ही रखा था। वहीं शलभ ब्लैक कलर के इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नजर आए।

काम्या ने पार्टी में पति का हाथ थाम जमकर डांस किया।काम्या की हर तस्वीर और वीडियो में उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है 

बता दें कि काम्या की शादी, हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें भी अभी तक सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। शादी में काम्या रेड कलर के ब्राइडल लहंगे में नजर आई थीं।

काम की बात करें तो काम्या इन दिनों कलर्स टीवी के सीरियल 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' में नजर आ रही हैं।

इसमें वह प्रीति को किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा विवादित शोे 'बिग बाॅस' के सीजन 7 में नजर आईं थीं। वहीं शलभ की दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन हैं। शलभ दिल्ली में हेल्थकेयर इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं।

 

Smita Sharma