कॉकटेल पार्टी में पति संग छाईं काम्या पंजाबी, फ्रेंड्स संग यूं की मस्ती

2/22/2020 2:13:00 PM

मुंबई: एक्ट्रेस और 'बिग बाॅस' की एक्स कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी इन दिनों हैप्पली मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। काम्या ने 1 फरवरी को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शलभ डांग संग शादी रचाई थी।

कपल की शादी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं थीं। वहीं शादी के बाद दिल्ली में पार्टी की। इस पार्टी में पति शलभ ने उन्हें किस भी किया।

दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती थी। लुक की बात करें तो काम्या पर्पल कलर की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं।

न्यूड मेकअप,सिंदूर, मंगलसूत्र और हैवी ईयरिंग काम्या के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।  तस्वीरों में वह अपने फ्रेंड्स और सीरियल शक्ति की कास्ट संग मस्ती करते दिख रहे हैं।

पार्टी की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो ही हैं। 

बता दें कि काम्या की ये दूसरी शादी है। इससे पहले साल 2003 में काम्या पंजाबी ने बंटी नेगी से शादी की थी।  बंटी और काम्या पंजाबी की एक बेटी भी है। 

काम की बात करें तो काम्या इन दिनों कलर्स टीवी के सीरियल 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' में नजर आ रही हैं। इसमें वह प्रीतो का किरदार निभा रही हैं।

इसके अलावा भी वह कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा विवादित शोे 'बिग बाॅस' के सीजन 7, 'बनूं मैं तेरी दुल्हन', 'मर्यादा-लेकिन कब तक' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। 

Smita Sharma