बप्पा के रंग में रंगी काम्या पंजाबी, पति संग विघ्नहर्ता की आंखों में झांकती दिखीं एक्ट्रेस

9/11/2021 10:17:59 AM

मुंबई: देश भर में इस समय सौभाग्‍य के देवता श्री गणेश के जन्म पर्व मनाया जा रहा है। इस त्योहार को 'विनायक चतुर्थी' भी कहा जाता है। 10 दिनों के पर्व में पूरा माहौल जगमगाता रहता है। लोग डेढ़ दिन से लेकर 10 दिन तक बप्पा की आरती करते हैं। आम जनता के साथ-साथ बी-टाउन इंडस्ट्री में भी इस त्योहार की धूम देखने को मिली। टीवी की किन्नर बहू की सास के नाम से फेमस काम्या पंजाबी ने भी अपने घर बप्पा की मूर्ति की स्थापना की।

PunjabKesari

उन्होंने पति शलभ दांग के साथ मिलकर गणपति की पूजा अर्चना की। इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। लुक की बात करें तो काम्या ग्रीन कलर की साड़ी में दिख रही हैं। मिनिमल मेकअप, मांग में सिंदूर,सिल्वर नेकलेस, नाक में महाराष्ट्र नथ पहने काम्या बला की खूबसूरत लग रही हैं।

PunjabKesari

काम्या ने बालों का बन बनाया है और उस पर गजरा लगा रखा है। वहीं उनके पति ब्लू कुर्ता और धोती में नजर आ रहे हैं। इस दौरान काम्या की बेटी और बेटे का भी ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है। एक तस्वीर में काम्या पति शलभ दांग के साथ बप्पा की आंखों में झांकती नजर आ रही है। फैंस काम्या की फैमिली की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि काम्या ने साल 2020 में  मेडिकल प्रोफेशनल शलभ डांग से शादी रचाई थी। दोनों की ही ये दूसरी शादी थी। शलभ डंग से शादी करने से पहले काम्या की शादी बंटी नेगी से हुई थी। कपल का 2013 में तलाक हो गया और पहली शादी से काम्या की एक बेटी आरा है। वहीं  शलभ डांग का पहली शादी से एक बेटा है।


PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News