काम्या पंजाबी ने दिल्ली में खरीदा अपना सपनों काआशियाना, तस्वीर शेयर कर बोलीं- नया घर, नई बालकनी पर पुराने लोग

7/5/2021 12:12:28 PM

मुंबई: सीरियल 'शक्ति-अस्तित्व के अहसास की' में प्रीतो का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने हाल ही में अपना सपनों का आशियाना खरीदा। काम्या ने पति शलभ डांग के साथ दिल्ली में नया घर खरीदा। इस खुशी को काम्या ने अपने फैंस के साथ शेयर की।

तस्वीर में वह नए घर में परिवार के साथ खुशनुमा पल बिता रही हैं। तस्वीर में वह नए घर की बालकनी में पति शलभ डांग, बेटे ईशान और बेटी आरा के साथ दिख रही हैं। तस्वीर के साथ काम्या ने लिखा-'नया घर नई बालकनी वही लोग। फैमिली टाइम, दिल्ली।' फैंस इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kamya Shalabh Dang (@panjabikamya)

 

पिछले महीने तक काम्या आगरा में अपने परिवार से दूर शूटिंग में व्यस्त थीं। तब एक्ट्रेस ने अपने बच्चों के बहुत मिस किया। काम्या पंजाबी ने बताया था-'दोनों बच्चे मुझे याद करते हैं लेकिन वे परिवार के साथ रह रहे हैं और अच्छे हैं इसलिए मैं आराम से हूं। मेरे पति शलभ मुझसे मिलने आते रहते हैं, जो कि मुझे बहुत ताकत देता है।'

बता दें कि काम्या ने साल 2020 में  मेडिकल प्रोफेशनल शलभ डांग से शादी रचाई थी। दोनों की ही ये दूसरी शादी थी। शलभ डंग से शादी करने से पहले काम्या की शादी बंटी नेगी से हुई थी। कपल का 2013 में तलाक हो गया और पहली शादी से काम्या की एक बेटी आरा है। वहीं  शलभ डांग का पहली शादी से एक बेटा है। कपल अक्सर फैमिली संग बिताए हसीन पलों की तस्वीरें सोशल साइट पर शेयर करता रहता है। 


 

Content Writer

Smita Sharma