प्रत्यूषा के जन्मदिन पर इमोशनल हुई काम्या, वीडियो शेयर कर कहा-तू अभी भी है और हमेशा रहेगी...

8/11/2018 2:19:37 PM

मुंबईः टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी अगर हमारे बीच मौजूद होतीं तो वह अपना 26वां जन्मदिन मनाती। दरअसल,प्रत्यूशा ने 1 अप्रैल 2016 को अपने फ्लैट में खुद को फांसी लगा ली थी।

 

तू अभी भी है और हमेशा रहेगी...... #HappyBirthdayPratyusha

A post shared by Kamya Panjabi (@panjabikamya) on

 

हाल ही में काम्या पंजाबी ने अपनी बेस्ट फ्रेंड प्रत्युषा को याद करते हुए उनके जन्मदिन पर एक वीडियो शेयर की। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- "तू अभी भी है और हमेशा रहेगी...... #HappyBirthdayPratyusha”।

 

 

बता दें कि काम्या और प्रत्युशा की पहली मुलाकात बिग बॉस के सीजन 7 में हुई थी। प्रत्युशा बनर्जी पिछले साल 1अप्रैल को अपने फ्लैट में मृत पाई गई थीं। इन्होंने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था।

 

 

काम्या इस केस के बाद प्रत्युशा की फैमिली के लिए आगे आई थीं और उन्होंने इस मामले में जिम्मेदार अपनी फ्रेंड के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह के खिलाफ आवाज उठाई थी। इतना ही नहीं, काम्या ने इस साल की शुरुआत में ही प्रत्युक्षा की लास्ट शॉर्ट फिल्म 'हम कुछ कह ना सके' भी रिलीज की थी।

 

Neha