शुरू हुईं ''बिग बाॅस'' फेम काम्या पंजाबी की प्री-वेडिंग रस्में, ट्रेडिशनल लुक में दिखीं खूबसूरत

2/7/2020 9:34:12 AM

मुंबई: 'बिग बाॅस' की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस काम्या पंजाबी जजल्द ही अपनी नई जिंदगी शुरु करने वाली हैं। काम्या के 10 फरवरी को अपने बॉयफ्रेंड शलभ दांग  संग शादी के बंधन में बंधने वाली है। एक्ट्रेस के घर शादी की रस्में शुरू हो गई है।  काम्या ने शादी के रस्मों की शुरुआत घर पर माता की चौकी से की है। इस दौरान की एक तस्वीर काम्या ने अपने इंस्टा पर भी शेयर की हैं।

तस्वीर में काम्या पिंक कलर की साड़ी में खूबसूरत दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-' और #shubhmangalkasha सेलिब्रेशन की शुरुआत होती है, जय माता दी। #matakichowki।'

 

बता दें कि काम्या ने कुछ समय पहले ही फ्रेंड्स संग बैचलरेट पार्टी की थी। इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हुईं थीं।  यहां काम्या ब्लैक टॉप और रेड स्कर्ट में नजर आई थीं

काम्या और शलभ के रिश्ते के बारे में बात करें तो दोनों काफी समय से साथ हैं। साल 2019 के फरवरी महीने में शलभ ने काम्या को शादी के लिए प्रोपोज किया था। काम्या  और शलभ के प्री-वेडिंग फंक्शन जैसे हल्दी, मेहंदी 8 फरवरी को और संगीत 9 फरवरी को होगा।

कपल 10 फरवरी को कपल सात फेरे लेगा। इसके साथ ही 11 फरवरी को काम्या और शलभ एक पार्टी देंगे। कपल का एक और वेडिंग रिसेप्शन दिल्ली में भी होगा। 

शलभ के साथ काम्या की ये दूसरी शादी है। काम्या की पहली शादी बिजनेसमैन बंटी नेगी से हुई थी। 40 साल की काम्‍या ने बंटी नेगी से शादी की थी काम्‍या एक बेटी की मां हैं।

Smita Sharma