काम्या पंजाबी ने संजय की सलामती के लिए जलाई अखंड जोत, कहा- ''विघ्नहर्ता विघ्न दूर करो''
8/24/2020 11:01:15 AM

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त इन दिनों लंग कैंसर से जूझ रहे हैं। जिसकी खबर संजय ने खुद सोशल मीडिया पर अनाउंस करके दी थी। इस खबर को सुनने के बाद हर कोई उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर सब ने संजय के लिए प्रार्थना की। इसी दौरान टीवी फेम एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने अखंड जोत जला कर संजय के जल्दी ठीक होने की कामना की। काम्या गणेश चतुर्थी वाले दिन गणपति बप्पा को घर लेकर आई जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी।
गणपति बप्पा को घर लाने के बाद काम्या ने उसकी पूजा की जिसके लिए उसने अखंड जोत जलाई और संजय के जल्दी रिकवरी करने के लिए प्रार्थना की। काम्या ने इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। शेयर वीडियो में अखंड जोत जलती दिखाई दे रही है। काम्या ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-ये अखंड जोत मैंने संजय के लिए जलाई हैं। संजय दत्त अपनी की रिकवरी के लिए प्रार्थना कर रही हूं। विघ्नहर्ता विघ्न दूर करो।
बता दें कि कुछ दिनों पहले काम्या ने संजय के लिए ट्विटर पर लिखा था, 'मैं अपने बप्पा से प्रार्थना करूंगी। इस साल गणेश स्थापना हमारे बाबा (संजय दत्त) के लिए प्रार्थनाओं से भरपूर होगी। मैं आपके लिए अखंड ज्योत जलाऊंगी। प्लीज, प्लीज मजबूत बने रहिएगा और जल्दी ठीक होइए। मैं 10 साल की थी तब से आप मेरे फेवरिट हो। आपको याद है मैं आपसे महबूब स्टूडियो में मिली थी और आपको जिप्पो गिफ्ट किया था। मैं वही क्रेजी लड़की हूं।'
संजय इन दिनों कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं।संजय की फिल्म 'सड़क 2' सोशल मीडिया पर 28 अगस्त को रिलीज होगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Bihar Train News: पटना से राजगीर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम टेबल

Haryana: JJP अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का विस्तार, 39 वरिष्ठ पदाधिकारी घोषित

Somwar Upay: इन 4 उपायों से करें भोलेनाथ को प्रसन्न, सुख- समृद्धि के साथ मिलेगी सफलता

महू : पिकनिक मनाने जा रहे स्कूली बच्चों से भरी बस हादसे का शिकार, 15 से ज्यादा बच्चे घायल