विकास गुप्ता के खुलासों पर भड़कीं काम्या पंजाबी, बोलीं ''प्रत्युषा अब इस दुनिया में नहीं कि ये बता पाए कि ये दावे सच हैं या झूठ''

6/16/2021 1:12:49 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. दिवंगत टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी संग बिग बॉस फेम विकास गुप्ता के रिलेशनशिप का विषय इन दिनों खूब चर्चा में हैं। दरअसल, बीते दिनों विकास गुप्ता ने खुलासा किया कि उन्होंने प्रत्युषा को डेट किया था। जब प्रत्युषा को पता चला कि वह बाइसेक्शुअल हैं तो प्रत्यूषा ने उनसे दूरी बना ली। विकास के इन दावों पर दिवंगत एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड रहे राहुल राज पब्लिसिटी स्टंट बताया है। वहीं हाल ही में टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने भी इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और विकास पर भड़ास निकाली है।

PunjabKesari


प्रत्युषा संग रिलेशनशिप को लेकर विकास के दावों के बाद काम्या ने कहा- 'प्रत्युषा अब इस दुनिया में नहीं कि ये बता पाए कि ये दावे सच हैं या झूठ।  विकास अब क्यों उसके बारे में बात कर रहे हैं?

PunjabKesari


मैंने उनका पूरा इंटरव्यू नहीं पढ़ा है। मैं नहीं जानना चाहती कि प्रत्युषा के बारे में सच लिखा है, झूठ लिखा है या तारीफ की है। लेकिन उस औरत की ज़िंदगी में क्या हुआ क्या नहीं हुआ उसके बारे में अब क्यों बोलना? वो अब हमारे साथ नहीं है, वो उसकी पर्सनल लाइफ थी।' 

PunjabKesari


काम्या ने आगे कहा, 'किसी को हक नहीं है कि उसके बारे में बात करे। विकास कोई दूध पीता बच्चा नहीं है उसकी वजह होगी, लेकिन अब जब वो हमारे बीच है ही नहीं तो उसके बारे में क्यों बात करना। उसने प्रत्युषा के अलावा उस दूसरी लड़की का नाम नहीं लिया जिसे उसने डेट किया है क्यों वो सच बताने के लिए ज़िंदा है। ये नहीं होना चाहिए ये बहुत सेंसिटिव मामला है। इसलिए बोलने से पहलें ध्यान दें।'


काम्या से पहले प्रत्युषा के बॉयफ्रेंड रहे राहुल राज सिंह ने भी जमकर विकास गुप्ता की लताड़ लगाई और कहा कि अगर वो ज़िंदा होती तो वो एक थप्पड़ लगाती। राहुल ने आगे कहा, 'जब प्रत्युषा ने कभी विकास को डेट किया ही नहीं तो अलग होने का सवाल ही नहीं उठता, यह सिर्फ लाइमलाइट में आने के लिए सोची-समझी साजिश है। विकास को पब्लिसिटी के लिए ऐसी कहानियां नहीं बनानी चाहिए। अगर उन्होंने यह सब बंद नहीं किया तो मैं कानूनी कार्रवाई करूंगा। मैं केवल इतना कहना चाहता हूं कि खबरों में आने के लिए प्रत्यूषा के नाम का इस्तेमाल न किया जाए।'


बता दें, प्रत्युष बनर्जी 5 साल पहले इस दुनिया को अलविदा कह गई थीं। साल 2016 में उनके निधन से फिल्मी और टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था। प्रत्युषा ने टीवी की बालिका बधू बनकर लोगों का खूब दिल जीता था।


इससे पहले राहुल राज सिंह ने कहा कि प्रत्युषा कभी विकास के साथ थी ही नहीं और सिर्फ पब्लिसिटी के लिए वह प्रत्युषा का नाम इस्तेमाल कर रहे हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News