पिता के विरोध करने के बावजूद भी कमल खान आज हैं गायकी की बुलंदियों

4/25/2018 11:55:20 PM

जालंधरः बॉलीवुड तथा पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने गायक कमल खान आज अपना 28वां जन्मदिन मना रहें हैं। कमल का जन्म 25 अप्रैल 1989 में हुआ था। बता दें कि एक निजी चैनल की तरफ से करवाए जा रहें सारे गामा 2010 में वह विजेता रह चुके हैं। गायक कमल खान ने दिसंबर 2012 में एकता के साथ शादी कर ली थी।

बता दें कि कमल खान ने संगीत की शुरुआती शिक्षा अपने चाचा शोंकत अली दीवाना और अपनी माता सरबजीत कौर से ली है। इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ कर संगीत प्रोग्रामों में हिस्सा लेना शुरु कर दिया।

कमल खान 4 साल की उर्म से ही गायकी में पढ़ गए थे। लेकिन उनके पिता कमल का ये काम बिल्कुल पंसद नही था। उनके पिता शुरुआती दिनों में कमल को गायकी से रोकते थे, लेकिन समय के साथ साथ जैसे जैसे उनका नाम बनता चला गया वैसे वैसे कमल के पिता भी उनकी गायकी से सहमत हो गए। 

Konika