सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती होंगे कमल हासन, रिकवरी के लिए फिल्मों से लेंगे ब्रेक

11/21/2019 7:54:43 PM

मुंबईः साउथ के सुपस्टार कमल हासन इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। कमल हासन ने हाल ही में भारतीय सिनेमा में 60 साल पूरे किए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस बीच 2016 में कमल हासन का एक्सीडेंट हो गया था।

एक्सीडेंट के बाद कमल हासन लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। इलाज के दौरान कमल हासन के दोनों पैरों की सर्जरी हुई थी। अब सालों बाद कमल हासन इंप्लांट को रिमूव करवाएंगे और इसके लिए वह अस्पताल में भर्ती होंगे।

कमल हासन को 22 नवंबर को अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा। रिकवरी के लिए कमल हासन कुछ हफ्तों का ब्रेक लेंगे।

गौरतलब है कि एक्टर से राजनेता बने कमल हासन ने बुधवार को भुवनेश्वर में भारतीय हॉकी टीम और ओडिशा एफसी के खिलाड़ियों से मुलाकात की।

Pawan Insha