केआरके का दावा 'इमरान' को डेट कर रही हैं कंगना,बोले- 'दीदी ये तो लव-जिहाद है'
8/17/2021 10:43:29 AM
मुंबई: क्रिटिक कमाल राशिद खान अपने विवादित बयानों को लेकर ज्यादा चर्चा में रहते हैं। केआर के अक्सर ही किसी ना किसी सेलिब्रिटी को लेकर विवादित बयान देते हैं। हाल ही में एक बार फिर केआरके अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। केआरके का ये ट्वीट बॉलीवुड की ‘पंगा क्वीन’ कंगना रनौत को लेकर है। केआरके ने हाल ही में कंगना की पर्सनल लाइफ को लेकर एक दावा किया। हालांकि, कुछ ही देर बाद उन्होंने इस ट्वीट को डिलीट भी कर दिया।
केआरके ने अपने ट्वीट में क्वीन को लेकर दावा किया है कि वह इमरान नाम के एक शख्स को डेट कर रही हैं। केआरके ने कंगना की दो फोटोज भी ट्वीट की थीं, जिसमें वह एक शख्स के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कंगना के साथ नजर आ रहा शख्स इमरान है, जिसे इन दिनों एक्ट्रेस डेट कर रही हैं।
अपने ट्वीट में कमाल राशिद खान ने लिखा-'ब्रेकिंग न्यूज- कंगना रनौत इमरान नाम के एक इजिप्टियन लड़के को डेट कर रहे हीं। ये तो लव जिहाद है दीदी आपसे ये उम्मीद नहीं थी।' हालांकि रात 8 बजे के करीब किए इस ट्वीट को बाद में KRK ने डिलीट कर दिया। कई यूजर्स ने केआरके के ट्वीट पर प्रतिक्रिया भी दी। वहीं अब कंगना रनौत के फैन केआरके के इस दावे पर उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।
गौरतलब है कि 28 जुलाई को कंगना रनौत ने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था। इस पोस्ट में कंगना के साथ जो शख्स नजर आ रहा है, वो वही है जिसे केआरके ने इमरान बताया है, हालांकि अपने पोस्ट में कंगना ने शख्स को रिजवान बताया था। कंगना ने ये पोस्ट रिजवान के जन्मदिन पर किया था।
ऐसा पहली बार नहीं है जब केरआके ने कोई ऐसा ट्वीट किया है। केआरके का विवादों से पुराना नाता है और वो अक्सर ऐसे ट्वीट करते हैं, जिनके चलते वो चर्चा में आ जाते हैं। वहीं कंगना की बात करें तो वह भी अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं।