22 साल का हुआ केआरके का बेटा फैजल, तस्वीरें शेयर कर बोले- अब तुम्हें गर्लफ्रेंड बनाने की इजाजत

1/21/2022 12:58:20 PM

मुंबई. फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल आर खान के बेटे फैजल का बर्थडे है। केआरके का बेटा 22 साल का हो गया है। केआरके ने सोशल मीडिया पर बेटे की कुछ तस्वीरें शेयर कर बर्थडे विश किया है, जो खूब वायरल हो रही हैं।


तस्वीरों में केआरके का बेटा फैजल ब्लैक कोट में नजर आ रहा है और हाथ में डिग्री पकड़ी हुई है। फेस पर चश्मा और मास्क लगाया हुआ है। एक तस्वीर में केआरके भी बेटे के साथ पोज दे रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए केआरके ने लिखा- फैजल बच्चा जन्मदिन की बहुत बधाई। अब तुम 22 साल के मास्टर डिग्री होल्डर मैन बन गए हो। इसलिए अब तुम्हें गर्लफ्रेंड बनाने की इजाजत है। खुद से ज्यादा मैं तुम्हें प्यार करता हूं। फैंस इन तस्वीरों को लाइक कर रहे हैं और केआरके के बेटे को बर्थडे कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by KRK (@kamaalrkhan)

बता दें केआरके के बेटे फैजल ने UK की द यूनिवर्सिटी ऑफ Edinburgh से फाइनेंस में मास्टर डिग्री ली है। केआरके अपने विवादित बयानों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। केआरके किसी न किसी मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं। विवावित बयानों के कारण कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। 

Content Writer

Parminder Kaur