जमानत मिलने के बाद भी जेल की हवा खाएंगे  KRK, जाने क्या है वजह

9/7/2022 7:50:51 AM

मुंबई:  फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल आर खान (केआरके) को हाल ही में वर्सोवा पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया था। कमाल आर खान के खिलाफ  पिछले साल छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया था। वहीं अब मंगलवार को मुंबई की कोर्ट से  केआरके को इस मामले में जमानत मिल गई हालांकि जमानत के बाद भी वह जेल में रहेंगे।

 

ये है वजह 

दरअसल, छेड़छाड़ मामले से पहले  केआरके को विवादास्पद ट्वीट मामले में भी गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अब तक उनकी जमानत याचिका बोरीवली मजिस्ट्रेट कोर्ट में लंबित है। विवादास्पद मामले में उनकी जमानत याचिका पर बुधवार (7 सितंबर) को बोरीवली मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई होने की संभावना है।

 

केआरके को कथित अपमानजनक ट्वीट के आरोप में 30 अगस्त को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें बोरीवली मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।  साल 2020 में उन्होंने अक्षय कुमार और फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा के बारे में विवादास्पद ट्वीट किया था।
 

Content Writer

Smita Sharma